01 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक ‘हिंदी माह’ का आयोजन
सूचना: विद्यालय में ‘हिंदी माह-2026’ का भव्य आयोजन केन्द्रीय विद्यालय संगठन (मुख्यालय) के निर्देशानुसार, हमारे विद्यालय में 01 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक ‘हिंदी माह’ का आयोजन बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और कार्मिकों के बीच राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा दैनिक कार्य-व्यवहार में इसके अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करना है।